


मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ मावली के संयुक्त तत्वाधान मे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि इस अवसर पर लालदास वैष्णव के मुख्य आतिथ्य में सरस्वती पूजन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थनासभा का आयोजन कर स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा सर्व धर्म समभाव का संदेश दिया गया। ट्रैनिंग काउंसलर महेंद्र सिंह राव ने महात्मा गांधी की जीवनी का परिचय कराते हुए उनके आदर्शों को स्काउट गाइड नियम एवं प्रतिज्ञा अके साथ जोड़ कर पनी दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। पंखीलाल मीणा ने लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के उदाहरण बताते उनकी राष्ट्र भक्ति से स्काउट्स को परिचय कराया। भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रस्तावित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत स्काउट एवं गाइड यूनिट द्वारा सार्वजनिक स्थलों, विद्यालय परिसर, खेल मैदान, मंदिर आदि जगहों कचरा इकट्ठा कर, पौधों को पानी पिला कर श्रमदान किया गया।








Users Today : 2