Home » उदयपुर जिला » गायत्री पुस्तकालय को साहित्य भेंट

गायत्री पुस्तकालय को साहित्य भेंट

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली ,नगर के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवम साहित्यकार बसंत कुमार त्रिपाठी ने आज अपने निवास पर प्रेम सांई सेवा संस्थान मावली जंक्शन के अध्यक्ष मदन लाल माहेश्वरी को अपनी पुस्तक  “21 वीं सदी में मेरा भारत ”  की प्रति भेंट कर उनका सम्मान किया। इसके अति रिक्त  संस्थान के गायत्री पुस्तकालय के लिए भी त्रिपाठी ने एक संदर्भ पुस्तकों का सेट, साथ ही देश की लोकप्रिय मासिक पत्रिकाएं जैसे साहित्य अमृत ,प्रत्यूष , माही संदेश , समकालीन जनमत , बालवाटिका एवम नवोदित प्रवाह प्रमुख हैं। आम जनता के ज्ञानार्थ  पुस्तकालय को भेंट की गई है। संस्थान के अध्यक्ष मदन माहेश्वरी ने बसंत कुमार त्रिपाठी का धन्यवाद एवम आभार व्यक्त किया है।इससे अन्य नागरिकों को भी प्रोत्साहन मिलेगा ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?