Home » जनसमस्या » भींडर की ग्राम पंचायत वानिया तलाई में पुलिया पर चेतावनी पोल का हुआ विरोध

भींडर की ग्राम पंचायत वानिया तलाई में  पुलिया पर चेतावनी पोल का हुआ विरोध

ग्रामीणों की मांग थी पुलिया पर रेलिंग ,सार्वजनिक निर्माण विभाग ने लगाए सिर्फ चेतावनी पोल
भींडर पंचायत समिति के वानिया तलाई ग्राम पंचायत का मामला

भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)! भींडर पंचायत समिति के वानिया तलाई ग्राम पंचायत में 4 अगस्त को पंचायत समिति मे जन सुनवाई के भींडर पंचायत समिति के वानिया तलाई ग्राम पंचायत एवं दिनांक 12 सितंबर को  समाचार पत्र के माध्यम से पुलिया पर रेलिंग के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग को अवगत कराया था , सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा दिनांक 21 सितंबर को कार्य शुरू किया, पर सिर्फ चेतावनी पोल लगा कर ही ग्रामीणों को संतुष्ट करना चाहा , जिसका ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है, लोगो की आवाजाही होने से कभी भी जनहानि या और भी हादसा हो सकता है , ग्रामीणों ने पुनः मांग की है की पुलिया पर रेलिंग लगाई जाए !

ग्रामीण पुष्कर रावत ने बताया की हर रोज सैकड़ों बच्चे इस पुलिया से होकर स्कूल जाते है तो कभी भी कोई जनहानि हो सकती है इसलिए ही ग्रामीण रेलिंग की मांग कर रहे थे!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?