Home » राजनीति » सत्ता प्राप्त करने के लिए हर मतदाता को जागरूक करने की आवश्यकता है-विधायक डॉ परमार

सत्ता प्राप्त करने के लिए हर मतदाता को जागरूक करने की आवश्यकता है-विधायक डॉ परमार

खेरवाड़ा। हस्ताक्षर अभियान करते डॉ परमार। फोटो धरणेन्द्र जैन

खेरवाड़ा,(धरणेन्द्र जैन)।  विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा के विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि देश व राजस्थान में आने वाले चुनावों में भाजपा की सरकार से सत्ता प्राप्त करने लिए अभी से  हर मतदाता से सम्पर्क कर उन्हें विश्वास लेने की आवश्यकता है।      डाक्टर परमार आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के   निर्देश एवं आदेशानुसार ब्लॉक कांग्रेस खेरवाडा के कांग्रेस मण्डल चितौडा, कांग्रेस मण्डल नयागांव   में  वोट चोर गद्दी  छोड़  हस्ताक्षर अभियान में मुख्य अतिथि के पद से कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर मण्डल में 31 , पंचायत कांग्रेस इकाई में 21 एवं बूथ में 11 पदाधिकारी  सभी जिम्मेदारी से हर मतदाता से सम्पर्क कर वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की जानकारी देकर मतदाताओं को जागरूक कराने का आग्रह किया। इस अवसर पर डाक्टर परमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा समाधान कराने का आश्वासन दिया। वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के मुख्य अतिथि विधायक डाक्टर दयाराम परमार, अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष  चितौडा लिम्बाराम गरासिया, नयागांव मण्डल अध्यक्ष बसन्त कुमार सोलवीया , विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला देवी परमार, ब्लॉक कांग्रेस  आदिवासी अध्यक्ष लक्ष्मण डामोर, महासचिव बाबूलाल अहारी,रतन लिम्बात, पाटिया मण्डल अध्यक्ष केशवलाल खराडी,पंचायत समिति सदस्य अब्दुल रहिम मकरानी, नाथी देवी सोलविया थी। इससे पूर्व चितौडा मण्डल अध्यक्ष लिम्बाराम गरासिया, नयागांव मण्डल अध्यक्ष बसन्त कुमार ने अतिथियों का माला, साफा बन्धवाकर स्वागत करने के बाद वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस खेरवाडा के आदिवासी अध्यक्ष लक्ष्मण डामोर,  महासचिव रतन लिम्बात , मण्डल अध्यक्ष केशवलाल खराडी, ग्राम पंचायत थाणा के सरपंच देवी सिंह गरासिया, कान्ति लाल भगोरा ने भी वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष धर्मिचन्द पाण्डोर, पूर्व सरपंच जीवन प्रकाश डोडियार,शंकरलाल गरासिया, धनजी भाई परमार, मगनलाल गरासिया, एडवोकेट रमेश अहारी, प्रभु लाल सोलविया,वार्ड पंच देवी लाल मेघवाल, पंचायत इकाई अध्यक्ष बन्शीलाल  पारगी, मगनलाल गरासिया,आलम खां, सहित मण्डल, पंचायत  इकाई , बूथ के  पदाधिकारी इस हस्ताक्षर अभियान में  उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव अमृत लाल सालवी, मूली राम अहारी ने किया। धन्यवाद पंचायत समिति की प्रधान कमला देवी परमार ने व्यक्त किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?