
मावली,( नरेन्द्र त्रिपाठी )!राजस्थान शिक्षा संघ राष्ट्रीय उप शाखा मावली “अ” जिला उदयपुर द्वारा आयोजित विशाल कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह कल मावली के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन के सभागार में आयोजित होने जा रहा है. कार्यक्रम संयोजक व उपशाखा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया की टीएसपी से नॉन टीएसपी में समायोजन से वंचित रहे व पूर्व में अनुचित समायोजन हो चुके शिक्षकों को उनके गृह क्षेत्रों में पदस्थापन को लेकर तथा तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों की मांग को लेकर सरकार के समक्ष अपनी मांगे रखी जाएगी इस कार्यक्रम में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र पुष्करणा माननीय शिक्षा मंत्री के विशिष्ट सहायक श्रीमान अभय सिंह जी राठौड़ चित्तौड़गढ़ के लोकप्रिय सांसद सीपी जोशी जी तथा स्थानीय विधायक प्रत्याशी रहे श्री कृष्ण गोपाल पालीवाल वल्लभनगर विधायक श्री उदयलाल डांगी उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूल सिंह मीणा गोगुंदा विधायक श्रीमान प्रताप लाल भील उदयपुर शहर विधायक श्रीमान ताराचंद जैन उदयपुर जिला प्रमुख श्रीमती ममता पँवार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहेंगे !








Users Today : 5