Home » Uncategorized » विशाल पिछोला जल पूजन एवं गंगा आरती में उमड़ा जनसैलाब

विशाल पिछोला जल पूजन एवं गंगा आरती में उमड़ा जनसैलाब

उदयपुर,(नरेन्द्र त्रिपाठी)। सर्वपितृ अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार को बजरंग बली प्रचार समिति की ओर से पिछोला झील स्थित भीम परमेश्वर घाट, जोधासिंह जी दायाजी पुलिया, चाँदपोल बाहर पर विशाल जल पूजन एवं गंगा आरती का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकाण्ड पाठ से हुई, जिसका आयोजन श्री बजरंग बली प्रचार समिति एवं सिद्ध सिद्ध बालाजी भक्त मंडल द्वारा किया गया। इसके बाद गिरधर विद्या विहार स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित भक्तजनों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में तेजशंकर पालीवाल (झील मित्र संस्थान), दुर्गेश शर्मा (सुखवाल समाज), प्रदीप कुमावत (निदेशक, आलोक संस्थान), अर्जुन सिंह शक्तावत पिपलिया (सिविल डिफेंस), चंद्रगुप्त सिंह (पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा), रेखा कुमावत (गिरधर विद्या विहार स्कूल), कमलेंद्र सिंह पंवार (बजरंग सेना मेवाड़), महेश पालीवाल (जिला खेल अधिकारी) एवं दिनेश मकवाना (धर्मोत्सव समिति) उपस्थित रहे।

संध्या बेला में सामूहिक झील पूजन, दीपदान और महाआरती ने पूरा वातावरण आध्यात्मिक बना दिया। दीपों की झिलमिल रोशनी से पिछोला झील अद्भुत आभा से आलोकित हो उठी। कार्यक्रम के समापन पर आतिशबाजी ने श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया।

इस अवसर पर शहर के विभिन्न समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन में नगर निगम उदयपुर सहित कई सामाजिक संस्थाओं ने सहयोग प्रदान किया।

बजरंग बली प्रचार समिति के व्यवस्थापक प. पवन कुमार सुखवाल ने बताया कि सर्वपितृ अमावस्या पर आयोजित इस जल पूजन और गंगा आरती का उद्देश्य समाज में पितृ श्रद्धा, पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक आस्था की परंपरा को मजबूत करना है। उन्होंने शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आटे के दीपक बनाकर दीपदान किया और अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?