












मावली( नरेन्द्र त्रिपाठी)!69 वीं जिला स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पी.एम. श्री रा.उ. मा. वि. मावली जंक्शन में 14-09-2025 से 18-09-2025 तक 05 दिवसीय (17 एवं 19 वर्ष छात्र हॉकी) (17 व 19 वर्ष छात्रा हॉकी खेलकूद हॉकी का आयोजन किया गया। इसमें कुल छात्र 26 , छात्रा 16 कुल 42 टीमों ने भाग लिया। जिनमें विजेता टीम –
छात्रा वर्ग (17 वर्ष) प्रथम-विद्याभवन स्कूल, उदयपुर ,(19 वर्ष) प्रथम – रा. उ. मा. वि. बम्बोरा
छात्रा वर्ग (17 वर्ष) द्वित्तीय रा.उ. मा. वि. धोल की पाटी , (19 वर्ष) द्वित्तीय – रा.उ. मा. वि. रख्यावल
छात्रा वर्ग (17 वर्ष) तृतीय . रा. उ. मा. विः रख्यावल (19 वर्ष) तृतीय – रा.उ. मा. वि. विद्याभवन, उदयपुर
छात्र वर्ग (17 वर्ष) प्रथम रा.उ. मा. वि. विद्याभवन, उदयपुर, (19 वर्ष) प्रथम – पी. एम. श्री रा. उ. मा. वि. मावली जंक्शन
छात्र वर्ग (17 वर्ष) द्वितीय- पी. एम. श्री रा.उ. मा. वि. मावली जं. , (19 वर्ष) द्वित्तीय – रा-उ.मा.वि. विद्याभवन, उदयपुर
छात्र वर्ग (17 वर्ष) तृतीय- स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, मावली (19 वर्ष) तृतीय रा.उ. मा. वि. रख्यावल
69 वीं जिला स्तरीय छात्र / छात्रा हॉकी प्रतियोगिता मावली विधायक महोदय पुष्कर लाल डांगी के मुख्य आतिथ्य व कचरूलाल चौधरी देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई।
समारोह का विशिष्ट आतिथ्य नरेन्द्र कुमार चण्डालिया ,प्रधान, पंचायत समिति ,मावली , श्यामलाल आमेटा ,देहात जिला महासचिव कांग्रेस ,अशोक वैष्णव देहात जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र गोखरू , सुखलाल गुर्जर, ACBEO मावली , श्रीमती कैलाश मेघवाल ,केन्द्राध्यक्ष , कुलदीप सिंह झाला ,जिला सचिव हॉकी संघ, उदयपुर , राधा कृष्ण शर्मा नगर कांग्रेस अध्यक्ष, कपीश पगारिया, शंकरलाल जीणावत, रोनक गर्ग जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस , बंशीदास वैरागी प्रवक्ता, हीरालाल खटीक, सतीश मेहरा,मांगी लाल टेलर , दिग्विजय सिंह पर्यवेक्षक, इन्द्रसिंह राणावत जिला संयोजक के अतिविशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।
प्रतियोगिता प्रतिवेदन जिला संयोजक इन्द्रसिंह राणावत ने प्रस्तुत किया। स्थानीय विद्यालय की स्वागत समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा ACBEO सुखलाल गुर्जर व केन्द्राध्यक्ष श्रीमती कैलाश मेघवाल के द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया।








Users Today : 12