Home » खेल » भूधर में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न ,छात्रा में बुदरा और छात्र में सुखबावडी विजेता रहे

भूधर में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न ,छात्रा में बुदरा और छात्र में सुखबावडी विजेता रहे

ऋषभदेव !समीपस्थ राउमावि भूधर में 69वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र/छात्रा खो-खो प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। भूधर में आयोजित प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में बुदरा तथा छात्र वर्ग में सुखबावडी विजेता रहे। समापन समारोह से पूर्व 2 फाईनल मैच आयोजित किये गये। समापन समारोह विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कमला परमार विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व प्राचार्य, अध्यक्ष केसर देवी प्रधान पं.स.ऋषभदेव, विशिष्ट अतिथि भूपेन्द्र कुमार जैन पूर्व शिक्षाउपनिदेशक, जयप्रकाश वाणावत पीसीसी सदस्य, मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी सतीश गांधी, एसीबीईओ आनन्द मेहता, महंत करूणेश्वर रावल, सरपंच जोशना मीणा, पियूष नागदा नगर मण्डल अध्यक्ष, नटवर सिंह उपसरपंच प्रतिनिधि, गौतमलाल जलात, पोपट गर्ग, गोमाजी पटेल, प्रदीप कुमार जैन, नरेन्द्र कुमार जैन, मुकेश जैन, डाॅ. जगदीश मीणा, प्राचार्य, पर्यवेक्षक मोहनलाल मीणा एवं जयशंकर अहारी सहित कई गणमान्य मौजुद रहे। मुख्य अतिथि कमला परमार ने बताया कि बच्चो के सर्वांगिण विकास के लिये शिक्षक हमेशा आगे रहता है। जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलो का भी अपना योगदान रहता है। आगे जाकर यहीं बच्चे पूरे भारत में इस क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते है। विधायक प्रतिनिधि ने भूधर विद्यालय को एक कमरा देने की भी घोषणा की। आयोजक विद्यालय के प्राचार्य ज्योत्स्ना भण्डारी ने अपने उद्बोधन में पधारे हुये अतिथियों के साथ-साथ जिन्होने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष योगदान के लिये धन्यवाद दिया। साथ ही पूरे टुर्नामेंट में पुरस्कार प्रदाता एवं अन्य सभी कार्यो में तन-मन-धन से सहयोग के लिये प्रशासक जोशना मीणा का विशेष धन्यवाद दिया। मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी सतीश गांधी ने पुलिस प्रशासन, मेडिकल व्यवस्था, ग्राम पंचायत भूधर एवं अन्य सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आभार प्रकट किया। प्रशासक (सरपंच) जोशना मीणा ने सभी खिलाडियों को सहयोग देने के लिये धन्यवाद दिया। साथ ही सभी भामाशाहों, गमेतियों और योगदान देने वाले ग्रामवासियों, वार्डपंचो सहित विजेता टीम को बधाई देते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता में विशिष्ट योगदान देने हेतु बद्रीलाल भगोरा, चन्द्रप्रकाश जैन, हीरालाल मीणा शारीरिक शिक्षक को विशेष सम्मान किया गया। प्रधान निर्णायक रतनलाल कलाल ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं सभी का धन्यवाद दिया। पूर्व शिक्षा उपनिदेशक एवं श्री दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा समाज ऋषभदेव के अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि खेलो का जीवन में बहुत महत्व है। अभिमन्यु ने भी मां के गर्भ से ही सीखा था। हमें 21वीं सदी का भारत बनाना है। पढाई के साथ-साथ खेल में भी आगे बढना है। कार्यक्रम के दौरान न्यु माॅडर्न पब्लिक स्कूल भूधर के प्रकाश कलाल एवं कैलाश रावल का घोष व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आवास व्यवस्था के लिये आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य संतोष व्यास एवं डाॅ. यतिन जोशी द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में प्रभारी सचिन जैन ने उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की।समापन समारोह के पश्चात् भूधर पीईईओ के अधीन समस्त निजी एवं राजकीय विद्यालयों के बच्चो का भोजन प्रदाता द्वारा भोजन करवाया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?