Home » धर्म » अ भा दि जैन संस्थान मध्य प्रदेश परिचय पुस्तिका का करेगा प्रकाशन

अ भा दि जैन संस्थान मध्य प्रदेश परिचय पुस्तिका का करेगा प्रकाशन

सकल नरसिंहपुरा का देश भर मे किया जाएगा गठन

खेरवाड़ा,( धरणेन्द्र जैन)। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान की संस्थान परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन के मुख्य आतिथ्य में संरक्षक कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समाज को संगठित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक कि अध्यक्षता मध्यप्रदेश राज्य के कार्याध्यक्ष कोमल प्रकाश पंछी ने की। संचालन महामंत्री दिलीप कुमार जैन भोलिया ने किया।
संस्थान के परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन ने बताया कि संस्थान द्वारा पूर्व में गुजरात राज्य के बड़ोदरा शहर में सम्पूर्ण देश के दसा नरसिंहपुरा एवं बीसा नरसिंहपुरा दोनों घटकों को एक करने का जो निर्णय लिया उसे हाल ही में अहमदाबाद शहर में आदी नाथ युवा मंडल द्वारा दसा,बीसा एवं गुजराती नरसिंहपुरा समाज के सदस्यों का विशाल सम्मेलन रख एक जुट होना समय की मांग माना है। यह निर्णय संस्थान द्वारा लिए निर्णय कि पुष्टी करता है।
संस्थान महामंत्री दिलीप कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य की परिवार परिचय पुस्तिका हेतु मंदसौर, कुचडोद, सिहोर, भड़का,अरनिया,झागरिया,नान्दवेल,बेहपुर, खजुरिया, नगरी, बनी,गरोडा,घघोडा, नन्दावता, जवासिया, देहरी, करनाखेडी, आकोदडा, आक्या, ढोढर, पिपलीया मंडी, वहीं पार्श्वनाथ, निमच, भोलिया एवं दलोदा के सभी पंचायतों पर जनगणना फार्म देकर डायरेक्टरी का काम पूर्ण गति से प्रारम्भ करने कि जानकारी सदन में रखी । कार्याध्यक्ष कोमल प्रकाश ने बताया कि एक धार्मिक स्थलों की सामुहिक यात्रा चांद खेडी, केथुली, बिजोलिया, जहाजपुर निकालने का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने स्वीकृति दी। संरक्षक बोथ मल जी ने संस्थान कार्यकारणी अतिशीघ्र नान्दवेल, खजुरीया या दलोदा में रखने का प्रस्ताव रखा जिसे महामंत्री को कहा कि वे सम्पर्क कर स्थान एवं तारिख तय कर कार्यालय को बताए। बैठक में नरसिंहपुरा धार्मिक एवं सामाजिक ट्रस्ट मन्दसौर के कोषाध्यक्ष बाबू लाल भोलिया द्वारा सभी प्रमुख पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आग्रह किया कि संस्थान द्वारा प्रत्येक पंचायत पर भ्रमण कर समस्याओं कि जानकारी लेने एवं हरसंभव शिक्षा, चिकित्सा व आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हो को मदद करने का प्रस्ताव रखा जिसे स्वीकार किया गया।
अन्त में कार्याध्यक्ष कोमल प्रकाश जी द्वारा धन्यवाद दिया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?