
मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!डबोक,राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष व उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ सरंक्षक जगदीश राज श्रीमाली के अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा बैंकांक (थाईलैंड) में 15 से 17 सितंबर तक “ग्लोबल सप्लाई चेन्स एंड एडवांसिंग डिसेंट वर्क” विषय पर आयोजित होने वाले “अंतरराष्ट्रीय सेमिनार” में भारत का प्रतिनिधित्व करने विदेश जाने के अवसर पर धुनिमाताजी मन्दिर परिसर में उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ सलाहकार गौतम लाल आमेटा व अध्यक्ष मांगी लाल प्रजापत की अगुवाई में कार्यसमिति पदाधिकारियों ने श्रीमाली को मेवाड़ी पगड़ी व उपरणा पहना कर स्वागत व अभिनंदन किया।
इस अवसर पर संघ उपाध्यक्ष भीम सिंह राव,कोषाध्यक्ष भंवर लाल बंजारा,संगठन मंत्री कान सिंह राव,मंत्री कैलाश वीरवाल व खुशवंत पालीवाल,पुष्कर लाल डांगी,पिंटु लाल डांगी,भरत शर्मा और शंकर लाल चौधरी ने स्वागत किया। यह जानकारी मांगी लाल प्रजापत,अध्यक्ष ,उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ,इंटक ने दी!








Users Today : 14