Home » जनसमस्या » भींडर को जोड़ने वाली पुलिया पर रेलिग नही होने से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

भींडर को जोड़ने वाली पुलिया पर रेलिग नही होने से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!भीण्ड़र पंचायत समिति क्षैत्र में वाणियातलाई गाव को भीण्डर से जोड़नें वाले मुख्य सड़क मार्ग पर इन दिनो राजकीय विद्यालय के पास पुलिया पर रेलिग नही होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार भीण्ड़र से वाणियातलाई मुख्य सड़क मार्ग पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क पर गाव के सरकारी विद्यालय से 100 मीटर दुर पुलिया पर रेलिग नही लगाई इन दिनो बारिश के मौसम में पुलिया पर पानी बहकर जाता है साथ ही वहा तालाब होने से पानी भरा रहता है कभी भी कोई वाहन या राहगीर बारिश के मौसम में पुलिया पर रेलिग नही होने से पानी मे बह सकता है इसको लेकर कई बार प्रशासन एंव जनप्रतिनिधीयों को मामले से अवगत करवाये जाने के बाद भी कोई समस्या का समाधान नही हुआ है जिससे समस्या ज्यो की त्यो बनी हुई हैं। ग्रामीण पुष्कर लाल रावत ने बताया की रेलिग के अभाव में कई हादसे हो गई है स्कुल के छोटे छोटे बच्चे रोज इसी पुलिया से गुजरते है लेकिन कोई ध्यान नही दे रहा है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?