Home » खेल » क्रिएटिव छात्रों की कबड्डी टीम जिला स्तर पर रही उपविजेता

क्रिएटिव छात्रों की कबड्डी टीम जिला स्तर पर रही उपविजेता

राज्य स्तर पर  हुआ दो छात्रों का चयन

भींडर,(कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!भींडर नगर के प्रसिद्ध क्रिएटिव सीनियर सेकंडरी विद्यालय के छात्रों का 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल कूद हेतु  राज्य स्तर पर चयन किया गया।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक बालचंद जाट ने बताया कि  कबड्डी वर्ग में जितेश कुमार जाट और  मनीष जाट  का चयन हुआ।
यह टीम  जिला स्तर  में द्वितीय स्थान पर रही।
वहीं छात्र मनीष जाट उदयपुर जिले में प्रथम  डिफेंडर घोषित किया गया।
भींडर आगमन पर शारीरिक शिक्षक एवं छात्रों का रामपोल बस बैंड बाजो के साथ स्वागत कर विद्यालय में अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अनीता वया ने छात्रों को बधाई देते हुए  नगर में विद्यालय द्वारा उत्कृष्ट परिणाम देते रहने का वादा करते हुए  शिक्षा एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों में भींडर की प्रतिभा को निखारने का काम करते रहेंगे की बात कही।
प्रधानाचार्य प्रदीप नथानी ने छात्रों एवं शारीरिक शिक्षक का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के लिए शिक्षा एक मिशन है इसके लिए हम सदा परिश्रम करते रहेंगे और सदैव नगर का गौरव बढ़ते रहेंगे!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?