Home » खेल » जिला स्तरीय वॉलीबाल छात्र 17 वर्ष वर्ग वॉलीबाल में खेरोदा ने लहराया परचम, दोनों टीमें फाइनल में

जिला स्तरीय वॉलीबाल छात्र 17 वर्ष वर्ग वॉलीबाल में खेरोदा ने लहराया परचम, दोनों टीमें फाइनल में

मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी),10 सितम्बर। उपखण्ड मुख्यालय के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, मावली द्वारा आयोजित किये रहे 69 वें जिला स्तरीय वॉलीबाल 17 वर्ष छात्र वर्ग के सेमीफाइनल में जिले के खेरोदा गांव की दोनों टीमों ने अपने अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर बुधवार को फाइनल में प्रवेश कर लिया।
सेमीफाइनल में बुधवार को वेदप्रिया उच्च माध्यमिक विद्यालय भटेवर की भिड़ंत रा.उ.मा.वि. खेरोदा से व रा.उ. मा.वि. टूस डांगियान की टक्कर उदय शिक्षा मंदिर, खेरोदा से हुई जिसमे दोनों मैचों में भारी रस्साकसी के बाद अंत में खेरोदा की दोनों ही टीमें विजयी रही। अब गुरुवार सुबह 8 बजे तृतीय स्थान के लिए वेदप्रिया भटेवर व रा उ मा वि टूस डांगियान के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद उदय शिक्षा मंदिर खेरोदा व रा उ मा वि खेरोदा के बीच ख़िताबी भिड़ंत होंगी। तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया जायेगा। बारिश से बाधित प्रतियोगिता के दौरान स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल  के प्राचार्य देवेंद्र कुमार, पलाना खुर्द प्राचार्य प्रदीप सिंह नेगी के साथ  प्रतियोगिता प्रभारी चंद्र शेखर जाट , राजवीर चौधरी, प्रकाश पूरी गोस्वामी, दिनेश बोरीवाल, पवन खटीक, भूपेंद्र पाठक, पुरुषोत्तम शर्मा, रमेश थोरी,अश्विनी उपाध्याय, शंकर लाल चौधरी सहित विभिन्न कार्मिक व्यवस्थाओं में जुटे हुए है। वंही जिला चयन समिति के  प्रतियोगिता संयोजक मोहन लाल शर्मा, गणपत सिंह झाला, धर्मवीर आशिया, भूरिलाल कुम्हार, बसंतीलाल भावसार आदि निर्णायक भी भारी धूप में भी अपनी सेवाएं देते रहे।
प्रतियोगिता के मैच बारिश के कारण उदयपुर बी एन शिफ्ट किये गए थे

इससे पूर्व आज क्वार्टर फाइनल मैच भी खेले गए जिनकी विजेता टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के तत्वावधान में वर्षा के कारण बी एन उदयपुर शिफ्ट किये गए  14 वर्ष छात्र एवं छात्रा वर्ग के विविध मैचों के लिए प्रवीण जैन, अनिल टाक, पायल कुमावत, दीपा झाला, महेंद्र सिंह, भोपाल सिंह राठौड़ दिलीप त्रिपाठी, कल्पेश चौबीसा, अभय जैन, नरेश आमेटा, रमेश मेनारिया,चतर सिंह राव आदि की टीम प्राण प्रण से जुटी हुई है।

69 वीं जिलास्तरीय बास्केटबॉल (14 वर्ष) छात्र/छात्रा प्रतियोगिता के फाइनल मैच में यह परिणाम रहा
छात्र वर्ग

प्रथम स्थान – C.PS( सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल उद‌यपुर)

द्वितीय स्थान – सिउलिंग मार्डन पब्लिक स्कूल उदयपुर

तृतीय स्थान – सेन्ट्रल एकेडमी सरदारपुरा उद‌यपुर

छात्रा वर्ग

प्रथम स्थान -सेन्ट मेरिज स्कूल, उद‌यपुर

द्वितीय स्थान शाला क्रीडा संगम (फतह स्कूल उदयपुर)

तृतीय स्थान – सिउलिंग माईन पब्लिक स्कूल ,उद‌य‌पुर!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?