Home » जनसमस्या » मावली नगरपालिका वासियों ने जनसमस्या को लेकर दिया ज्ञापन

मावली नगरपालिका वासियों ने जनसमस्या को लेकर दिया ज्ञापन

मावली,(नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली नगरपालिका वासियों द्वारा अजमेर विद्युत् वितरण निगम मावली में ज्ञापन सौंप हो रही असुविधा क़े बारे में बताया की बार-बार अघोषित बिजली कटौती एवं शिकायत फ़ोन बंद होने से ग्रामीणों क़ो काफ़ी परेशानी हो रही हैं जगह-जगह तार जुल रहे हैँ जिससे आए दिन पक्षी मरते हैँ उक्त सभी समस्याओं का सात दिवस क़े भीतर भीतर निस्तारण करने का निवेदन किया साथ ही साथ उप जिला चिकित्सालय मावली में चिकित्सा अधिकारी उप चिकित्सालय मावली डॉक्टर एल. सी चारण चारण क़ो ज्ञापन सौंप मावली चिकित्सालय व्याप्त अव्यवस्थाओं क़े बारे में अवगत कराया में ज्ञापन में बताया गया की डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ नियत समय पर नहीं आते, चिकित्सालय में पीने की पानी की व्यवस्था नहीं हैं चारों तरफ गंदगी फैली हुईं हैं कुछ डॉक्टर प्रचारक बन बाहर जांच हेतु अपनी चाहेती लेबो पर जाने क़े लिए पाबंद करते हैँ, औऱ अधिकतर गर्भवती महिलाओं क़ो उदयपुर कर दिया जाता हैं जिससे पुरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल हैं चिकित्सा अधिकारी द्वारा तुरंत प्रभाव से उक्त सभी समस्याओं का निस्तारण कर डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ क़ो औऱ सफाई कर्मियों क़ो पाबंद करने का आश्वासन दिया ज्ञापन देने में जय प्रकाश बोकडिया, जयेश मारवाड़ी, सुनिल डागलिया, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, राजेंद्र स्वर्णकार उमेश सेन, गोपाल जाट, अर्जुन रेगर, राजेश जाट, हैप्पी शर्मा, राजु जाट, सुनिल सिंह राठौर आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?