Home » खेल » खेलो इंडिया ट्रायल में भावली निवासी आशा गाडरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया

खेलो इंडिया ट्रायल में भावली निवासी आशा गाडरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया

उदयपुर,(नरेन्द्र त्रिपाठी),6 सितंबर!भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय जूडो महासंघ एवं राजस्थान राज्य जूडो संघ के तत्वाधान में जिला जूडो संघ उदयपुर द्वारा आयोजित की जा रही खेलो इंडिया ट्रायल में भावली निवासी आशा गाडरी ने सीनियर वर्ग 63 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। आशा गाडरी के पिता हीरालाल गाडरी किसान है। आशा गाडरी रा उ मा वि लोपड़ा की कक्षा 12 की छात्रा है एवं उसने कोच तुलसीराम गायरी के निर्देशन में इस खेल की तैयारी की हैं। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर सिंह चुण्डावत ने दी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?