
खेरवाड़ा, (धरणेन्द्र जैन)। आगामी त्योहार को लेकर नयागांव पंचायत समिति के पहाड़ा थाना मे थाना प्रभारी उम्मेदी लाल मीणा की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार बारावफात, गणेश विसर्जन , अनंत चतुर्दशी पर्व को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के दौरान थाना प्रभारी उम्मेदी लाल मीणा ने सभी त्यौहार शांतिपूर्ण व भाईचारें से मनाने की समझाईश की गई। साथ ही अपराध की रोकथाम व बारिश क़े मौसम को देखते हुए नदी नालों से दूर रहने की अपील की एवं क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा भी की। थाना प्रभारी मीना ने बताया की आजकल ऑन लाइन क्राइम बहुत हो रहें हैं क्राइम को लेकर भी चर्चा की गई। मीना ने कहा कि किसी को बिना जान पहचान के किसी भी व्यक्ति को ओटीपी वगेरह नही देने की बात कही गई। इस बैठक में पहाड़ा, करावाड़ा, थाना,आडीवली, खराड़ीवाड़ा के गणमान्य लोग बैठक में शामिल हुवे। इस बैठक में सतवीर सिंह चौहान ठिकाना पहाड़ा हवेली, मोहम्मद इदरीश मकरानी, जगदीश दरोगा, लियाकत खान, गनी मोहम्मद, राजू कोठारी, करण सिंह, शान्ति लाल लबाना, हीरा लाल पटेल, बट्टू पटेल, मनोहर सिंह, वीरभद्र सिंह,समेत स्टाप और ग्रामीण मोजूद थे।








Users Today : 19