


भींडर,(कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!देव झुलनी एकादशी पर्व बड़े धूमधाम एवं हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
मंदिरों को विशेष झांकी एवं पुष्प सज्जा से सजाया गया और
ठाकुर जी को रेवान में विराजित कर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए स्थानीय दबेला तालाब पर ले जाया गया ।
जहां उन्हें स्नान करा उनकी सेवा पूजा और अर्चना की गई एवं भक्तों में प्रसाद बांटा गया।
इस अवसर पर जुलूस के रूप में भक्तों ने बेड बाजो की थाप पर डांस किया और जगह-जगह जुलूस का स्वागत करते हुए भक्तों मे प्रसाद वितरित किया।
रिमझिम बारिश में भक्तों ने भगवान को सरोवर पर ले जाकर स्नान करा पूजा अर्चना की और धार्मिक आयोजन किए गए।
नगर में आराध्य देव श्री नरसिंह भगवान ,कालिका माता मंदिर ,लक्ष्मी नरसिंह भक्त प्रहलाद प्रजापति समाज मंदिर, सहित विभिन्न मंदिरों से भगवान की झांकी नगर भ्रमण कर निकाली जिसमें भक्तों ने स्वागत सत्कार किया और आनंद लिया।








Users Today : 22