Home » उदयपुर जिला » श्रीमाली ने किया संघ कार्यकारिणी का विस्तार

श्रीमाली ने किया संघ कार्यकारिणी का विस्तार

उदयपुर,(नरेन्द्र त्रिपाठी)!श्रीपतिनगर,डबोक,उदयपुर सीमेंट वर्क्स लिमिटेड में वर्ष 1969 से सेवारत इंटक यूनियन उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ के वर्तमान सरंक्षक राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उद्योग की दूसरी इकाई से सुरेंद्र सिंह राठौड़ (प्रोसेस विभाग),पुष्कर लाल डांगी (पैकिंग प्लांट),सुरेश मेघवाल (वर्टिकल सीमेंट मिल)और नरेन्द्र सिंह राणावत (माइंस क्रेशर) को विभागीय प्रतिनिधि पद पर नियुक्त किया और भीम सिंह राव की मंत्री से उपाध्यक्ष पद पर पदोन्नति की घोषणा की।श्रीमाली ने सभी नवनियुक्त प्रतिनिधियों को उपरणा पहना कर शुभकामनाएं दी और उद्योग को उत्पादकता के साथ चलाने और श्रमिकों के कल्याण हेतु काम करते हुए इंटक संगठन को मजबूती प्रदान करने का निर्देश दिया।इस अवसर पर संघ सलाहकार नारायण गुर्जर व गौतम लाल आमेटा,अध्यक्ष मांगी लाल प्रजापत,महामंत्री हरि सिंह सोलंकी और कोषाध्यक्ष भंवर लाल बंजारा सहित कार्यसमिति के समस्त पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे। यह जानकारी मांगी लाल प्रजापत,अध्यक्ष उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ,इंटक ने दी!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?