Home » धर्म » इंद्रदेव ने कराया ठाकुर जी को स्नान

इंद्रदेव ने कराया ठाकुर जी को स्नान

मावली,(नरेन्द्र त्रिपाठी),लदानी, 03 सितंबर! जलझूलनी एकादशी पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद श्री ठाकुर जी को पहली बार सरवर स्नान हेतु शोभा यात्रा लदानी श्री चारभुजा जी मंदिर से वैवाण के साथ प्रारंभ हुई ।

हजारों की संख्या में भक्तगण डिजे, गाजे बाजे के साथ नाचते गाते हुए चल रहें थे।

सभी नर- नारी, बालक, युवा, वरिष्ठ नागरिक बड़े ही उल्लास के साथ झूलूस में  नाचते गाते बजाते हुए चल रहें थे ।

इंद्रदेव भी ऐसे अवसर पर कहाँ पिछे रहने वाले थे

ईंंद्रदेव ने झूलूस शौभायात्रा के प्रारंभ होते ही झिरमिर-  झिरमिर मेहा बरसने लगे ।

सरवर स्नान के समय तालाब की पाल पर ठाकुर जी को स्नान कराने के बाद सामुहिक
आरती हुई ।
तत्पश्चात् प्रसाद अनेकों प्रकार के फल, मिठाई का प्रसाद चढ़ा कर भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?