Home » धर्म » चारगादिया में तेजा दशमी महोत्सव कल, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी

चारगादिया में तेजा दशमी महोत्सव कल, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी

चारगादिया में तेजा दशमी महोत्सव कल, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी

रात्रि जागरण और भजन संध्या में कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, जुटेगी भीड़

भींडर, (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!ग्राम पंचायत चारगदिया में होने वाले तेजा दशमी महोत्सव को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही हैं। पूर्व संध्या पर तेजाजी मंदिर परिसर में 1 सितंबर को रात्रि जागरण और भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित होगा व 2 सितंबर को तेजा दशमी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाई जाएगी।
आयोजन कमेटी के अध्यक्ष देवीलाल जाट ने बताया कि महोत्सव लेकर गांव व मेवाड़ जाट समाज के लोग जुटे हुए हैं। इसके साथ ही मंदिर का रंग रोगन का काम किया जा रहा हैं साथ ही तेजाजी की प्रतिमा का श्रृंगार, हवन सामग्री, डेकोरेशन, आमंत्रण पत्र वितरण, जल व भोजन, भजन संध्या व जागरण सहित विभिन्न कार्यों के लिए कमेटी बनाई गई है। आयोजक कमेटी उदयपुर जिले सहित चितौड़गढ़, भीलवाड़ा प्रतापगढ़, राजसमंद जिलों के करीब 300 से अधिक गांवों में जाकर समाज के पंच पटेलों व लोगों का कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया है। कमेटी ने सभी गांवों में जाकर तेजाजी की ध्वजा और निमंत्रण देकर तेजा महोत्सव में आने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि मेवाड़ का सबसे बड़ा तेजाजी का मंदिर चारगदिया गांव में बन रहा है। जिसका काम अभी निर्माणधीन है। इस मंदिर निर्माण में करीब 5 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च होगी।  तेजा दशमी महोत्सव को लेकर जाट समाज के लोगों में काफी उत्साह बना हुआ हैं।  कार्यक्रम में हजारों समाजजनों के सम्मिलित होने के अनुमान से कमेटी भोजन, पानी व पांडाल व अन्य कार्यक्रम की तैयारी में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?