Home » उदयपुर जिला » अतिवृष्टि प्रभावित ग्रामीणों को शीघ्र राहत प्रदान करें : अहारी

अतिवृष्टि प्रभावित ग्रामीणों को शीघ्र राहत प्रदान करें : अहारी

खेरवाड़ा।अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते पूर्व विधायक आहारी। फोटो धरणेन्द्र जैन

खेरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी ने अधिकारियों को खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अतिवृष्टि प्रभावित ग्रामीणों को शीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। आहारी ने शुक्रवार को उपखंड क्षेत्र के अतिवृष्टि प्रभावित झुथरी, सामितेड, सुवेरी, कोजावाड़ा, पादेडी, भुधर आदि पंचायतो का सघन दौरा किया। भाजपा नेता पारस जैन ने बताया कि इस दौरान पूर्व विधायक ने क्षेत्र में अतिवृष्टि से गिरे मकान, सड़क, पुलिया आदि का निरीक्षण किया। अहारी ने सामीतेड  ग्राम में सरदार सिंह के क्षतिग्रस्त मकान को देखा तथा बुझडा फला में बाबुलाल के  मकान का भी अवलोकन किया। पूर्व विधायक ने खेरवाड़ा से जवास मार्ग पर एमबीसी मैदान के सामने क्षतिग्रस्त पुल का भी निरीक्षण किया । अहारी ने सामीतेड में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के क्षतिग्रस्त भवन का भी अवलोकन किया।
अहारी ने मौके से अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान कर अतिवृष्टि प्रभावित ग्रामीणों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने तथा नुकसान का आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान आहारी के साथ पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, भाजपा नेता शंकर लाल कलाल, रामलाल पटेल, नारायण लाल मीणा, बंसीलाल पटेल, बाबूलाल मोडिया, पूर्व सरपंच सुवेरी लक्ष्मण लाल, भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र मीणा एवं राजेंद्र मीणा आदि साथ थे!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?