
भीलवाड़ा,(जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा निकटवर्ती सरदारनगर ग्राम स्थित चारभुजा मंदिर चौक में गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को प्रात 11.15 बजे विधि विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ ही सप्तम ग्यारह दिवसीय गणेश महोत्सव का आगाज हुआ।
समस्त ग्राम वासियों के संयुक्त तत्वावधान में 27 अगस्त से 6 सितम्बर तक आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव के पहले दिन बुधवार रात्रि को चारभुजा चौक में भगवान गजानन की आरती के पश्चात भक्ति संगीत की धुन पर युवक युवतियों और बालक बालिकाओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई। दुसरे दिन 28 अगस्त को ग्रुप प्रतियोगिता बॉल पास और गरबा नृत्य . तृतीय दिवस 29 अगस्त को नीम्बू चम्मच प्रतियोगिता एवं गरबा नृत्य. चतुर्थ दिवस 30 अगस्त को जलेबी रेस प्रतियोगिता और गरबा नृत्य. पंचम दिवस 31 अगस्त को बोरी रेस प्रतियोगिता और गरबा नृत्य. छठे दिवस 1 सितम्बर को चैयर कुर्सी रैस प्रतियोगिता और गरबा नृत्य. सप्तम दिवस 2 सितंबर को सांस्कृतिक प्रोग्राम और गरबा नृत्य. अष्टम दिवस 3 सितंबर को भगवान चारभुजा नाथ नगर भ्रमण और गरबा नृत्य. नौवे दिवस 4 सितम्बर को राजस्थानी सांस्कृतिक प्रोग्राम. दंसवे दिवस 5 सितंबर को छप्पन भोग और भजन संध्या तथा महोत्सव के अतिम दिन छह सितम्बर को पुरे गाँव में जुलूस के पश्चात रात्रि के सवा दस बजे तालाब की पाल पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा। कार्यक्रम केे दौरान शंकर माली,विनोद माली,शिवा माली,भंवर साहू,मनोज तेली,लाला माली,सुरेश तेली, राकेश माली,धर्मराज कुमावत,रोहित माली,जमनेश गाडरी,गणेश कुमावत सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थिति थे।








Users Today : 80