Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया

बनेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की और से मंगलवार को क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण खराब हुई फसलो की गिरदावरी करवाने की मांग के साथ विधुत निगम द्वारा लगाए जा रहे हैं स्मार्ट मीटरों के विरोध सहित अन्य मुद्दों को लेकर के मार्च निकाल कर के नारेबाजी के बिच उपखण्ड अघिकारी को ज्ञापन सौंपा।
        इससे पूर्व मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए काग्रेसजनो के साथ ही बडी संख्या में कार्यकर्ता ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां पर से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नारायण लाल गाडरी एवं पार्टी प्रत्याशी रहे नरेन्द्र रेगर के नेतृत्व में हाथों में पार्टी के झडे बेनर धामे पार्टी कार्यकर्ताओं का समुह नारेबाजी करते हुए। जुलूस के रूप में रवाना हुए। जो कि तहसील सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुलिस थाने के सामने होते हुए। उपखण्ड कार्यालय पहुंचे।
जहां पर उपखंड अधिकारी श्रीकात व्यास को ज्ञापन सोपा गया। जिसमें उपखण्ड सर्किल में
पिछले तीन माह जुन-जुलाई के दौरान में हुई अत्यधिक बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है धान को छोड़कर अन्य सभी फसलें खेतों में ही नष्ट हो गई।  शाहपुरा – बनेडा तहसील दोनों एक ही विधानसभा में आती है मगर शाहपुरा तहसील में ख़राब हुई फसलो का मुआवजा दिया जा रहा है लेकिन बनेड़ा तहसील में किसानों को मुआवजा नहीं मील रहा है एक ही विधानसभा में किसानों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। सभी किसान फसल बोने के लिए कर्ज लेते हैं अतः पीड़ित किसानों को तुरंत मुआवजा दिलवाने कि व्यवस्था कराई जाए। किसानों को फसल में सिंचाई करने लिए 10 घंटे विद्युत आपूर्ति करने के आदेश करें जिससे किसानों को फसल सिंचाई हेतु कोई दिक्कत ना हो नाईट में किसानों को परेशान ना होना पड़े। नरेगा श्रमिक को समय-समय पर भुगतान नहीं हो रहा है जिससे नरेगा श्रमिक को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।  सरकार के द्वारा स्मार्ट मीटर जबरन लगाकर गरीब जनता पर बोझ डाला जा रहा है जिससे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कभी लगने नहीं देगी इसके लिए कांग्रेस पार्टी को आंदोलन करना पड़ेगा या जेल भरना पड़ेगा तो भरेंगी लेकिन गरीब जनता के साथ अन्याय नहीं होने देगी।  ग्राम पंचायत से नगर पालिका में क्रमोन्नत किया गया। मगर जब से नगर पालिका का गठन हुआ तब से बनेड़ा में नरेगा कार्य बंद पड़ा है गांव कि गरीब जनता को नगरपालिका में रोजगार नहीं मिलने से गरीब परिवारो के पेट भरने का संकट उत्पन्न हो गया है, मुख्यालय पर नल कनेक्शन, लाईट कनेक्शन के लिए नगरपालिका द्वारा noc जारी नहीं कि जा रही है। इस कारण जनता में भारी आक्रोश है,नगर पालिका में लाईट व्यवस्था सफाई अवस्था सुचारु नहीं हो रही है जिससे उपखंड मुख्यालय बनेड़ा में मच्छरों की भरमार हो रही है इससे कई बीमारियां होने का खतरा है श्रीमान इन सभी समस्याओं को स्थानीय प्रशासन को कई बार अवगत करा दिया गया है मगर स्थानीय प्रशासन इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रहा है इन समस्याओं का शिघ्र निराकरण नहीं किया गया। तो ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय प्रभारी इमरान पठान, मंडल अध्यक्ष ताज मोहम्मद,हरि लाल गुर्जर , कैलाश भाटी, गोवर्धन बलाई, पूर्व सरपंच सूर्य प्रकाश शर्मा , मुराद कायम खानी, आरीफ कायमखानी, पूर्व सरपंच मोहन लाल गुर्जर, इकबाल शाह, पूर्व सरपंच गुलाब ओझा रवि शंकर गिरी , पवन गुजर, नरेंद्र गुर्जर,  पुर्व छात्र संघ अध्यक्ष राहुल माली, आंनद तिवारी. नारायण गुर्जर.हेमराज गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे!

Leave a Comment