14 दिन होंगे भव्य आयोजन, 2 दिन निकलेगी रथ यात्रा
खेरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। ऋषभदेव दिगंबर जैन समाज के पर्युषन पर्व पर चौदह दिवसीय कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारी संपन्न होगई है। यह जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया दश लक्षण धर्म पर ऋषभदेव मंदिर ,कांच का मंदिर, महावीर जिनालय, गुरुकुल मंदिर एवम पिपली मंदिर में पर्युषन पर्व पर महा शांति धारा, पंचामृत अभिषेक, देव शास्त्र एवं गुरु ,नव देवता ,दश लक्षण धर्म, पंच मेरु, सोलहकरण एवम चौबीस तीर्थंकरों की नियमित पूजा की जाएगी। ऋषभ देव मंदिर पर नो चौकी पर विभिन्न रंगों से मंडप भरा जाएगा एवं देवस्थान विभाग के बैंड बाजो के लवाजमा के साथ प्रतिदिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। ऋषभ देव मंदिर में पंडित वारिशेन, महावीर जिनालय में पंडित जयंत गांधी, पिपली मंदिर में पंडित पारस एवं कांच के मंदिर में दिनेश वानावत के निर्देशन में समस्त धार्मिक क्रियाएं संपन्न होगी। प्रतिदिन श्रावक और श्राविकाएं पूजा अर्चना कर उपवास, ऐकासन, सामूहिक प्रतिक्रमण, सामायिक कर सायंकाल महाआरती का कार्यक्रम संपन्न होगा।
समाज के महामंत्री प्रदीप जैन ने बताया दशमी के दिन सभी मंदिरों में सुगंध दशमी मनाई जाएगी। पूर्णिमा के दिन क्षमा पर्व, तपस्वियों का अभिनंदन एवं प्रतिभाशाली छात्र छात्रों का सम्मान किया जाएगा। गुरुकुल के मुख्य ट्रस्ट्री जय प्रकाश सिसपुरिया ने बताया की अनंत चतुर्दशी के दिन गुरुकुल मंदिर में महामस्ता अभिषेक कार्यक्रम होगा। नगर सेठ राजमल कोठारी के अनुसार 8 एवम 9 सितंबर को ऋषभ देव मंदिर से दो दिवसीय रथ यात्रा कार्यक्रम संपन्न होगा। नव युवक मंडल के अध्यक्ष अंकित भाणावत एवं महामंत्री तरुण शीशपुरिया ने बताया पयुर्षन पर्व की पूर्व संध्या पर कांच के मंदिर में मेहंदी कार्यक्रम आयोजित होगा एवं रथ महोत्सव के बाद अंतिम दिवस पिपली शांतिनाथ अतिशय क्षेत्र में ध्वजा परिवर्तन कर सामूहिक भोज का आयोजन होगा।








Users Today : 24