Home » राजनीति » खेरवाड़ा पंचायत समिति वार्ड 12 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की हुई विजय

खेरवाड़ा पंचायत समिति वार्ड 12 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की हुई विजय 

खेरवाड़ा। विजयी प्रत्याशी नरेश का स्वागत करते हुए । फोटो धरणेन्द्र जैन

खेरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। पंचायत समिति वार्ड 12 के उपचुनाव में गुरुवार को हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी नरेश मोची 680 मतों के भारी अंतर से विजय घोषित किए गए। शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर प्रातः 9 बजे मतगणना प्रारंभ हुई तथा 11 बजे परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कुल गिरे 2693 मतों में से भाजपा प्रत्याशी नरेश मोची को 1673 तथा कांग्रेस के बालू राम को 993 मत प्राप्त हुए, जिस पर भाजपा प्रत्याशी नरेश मोची 680 मतों से विजय घोषित किए गए। नोटा में 27 मत गिरे। निर्वाचन अधिकारी किरण पाल ने विजय प्रत्याशी को शपथ प्रदान कर निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। निर्वाचन के पश्चात भाजपा प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। पूर्व विधायक नानालाल अहारी ने  खेरवाड़ा के कार्यकर्ताओं और जनता का भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने पर आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। अहारी ने कहा कि कांग्रेस के झूठे व मनगढ़ंत प्रचार के बावजूद खेरवाड़ा की जनता ने भाजपा को विजय बनाकर कांग्रेस के दुष्प्रचार का पर्दाफाश किया। इस दौरान पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, एस टी मोर्चा प्रदेश मंत्री शंकर ख़राडी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष दौलत मीना ,वरिष्ठ नेता पारस जैन,चुनाव संयोजक बजरंग लाल अग्रवाल ,जिला मंत्री अमित कलाल ,मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, ईश्वर मीना ,नवीन रावल ,खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मी अहारी, मंडल महामंत्री भूपेन्द्र कलाल ,विक्रांत कोठारी, बच्चू लाल ख़राड़ी,भाजपा महिला नेत्री नैना देवी पंचोली एवं मंजू लक्षकार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, लव शीतलानी, प्रेम चंद कलाल, मंडल मंत्री रौनक जैन ,भाजयुमो जिला मंत्री राजेन्द्र ख़राड़ी, ओम व्यास ,मंडल कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ,दीपचंद शर्मा, सुरेश पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नगर वासी उपस्थित थे। आभार भाजपा प्रत्याशी नरेश मोची ने ज्ञापित किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?