Home » खेल » नींव चौधरी ने वेस्ट ज़ोन तैराकी प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक

नींव चौधरी ने वेस्ट ज़ोन तैराकी प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक

उदयपुर,(नरेन्द्र त्रिपाठी)!भोपाल में हाल ही में सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित वेस्ट ज़ोन तैराकी प्रतियोगिता में नींव चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

बालाजी तरणताल एवं सेंट पॉल विद्यालय से प्रतिनिधित्व कर रहे तैराक नींव चौधरी ने 100 मीटर और 200 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा उन्होंने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

बालाजी तरणताल की डायरेक्टर डॉ. ऋषिका सुखवाल ने बताया कि नींव की इस उपलब्धि से विद्यालय और पूरे शहर का गौरव बढ़ा है। वहीं सेंट पॉल विद्यालय के फादर जॉन बोस्को, तैराकी प्रशिक्षक पीयूष सुखवाल, संदीप सोनी, दीपक चौधरी और परेश पटेल ने विजेता खिलाड़ी को शुभकामनाएँ और बधाई दी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?