Home » सम्मान » ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फ़ेस्टिवल में उदयपुर के लेखक डॉ.परितोष चंद्र ने भारत का प्रतिनिधित्व किया

ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फ़ेस्टिवल में उदयपुर के लेखक डॉ.परितोष चंद्र ने भारत का प्रतिनिधित्व किया

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। खेरवाड़ा राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं  उदयपुर के जाने माने शिक्षाविद् एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित लेखक डॉ. परितोष चंद्र दूगड ने 18 से 20 जुलाई 2025 के बीच ब्रिटेन के ब्रिस्टल स्थित ट्रिनिटी कॉलेज में आयोजित प्रसिद्ध फ़्लैश फिक्शन फ़ेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधत्व किया। बाथ फ़्लैश फिक्शन अवार्ड एवं एड हॉक फिक्शन द्वारा आयोजित यह उत्सव विश्व के सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंचों में से एक है , जहाँ दुनिया भर के लेखक एकत्र होते हैं। डॉ. दूगड को भारत के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में आमंत्रित किया गया जो वैश्विक साहित्य पर भारतीय फ़्लैश फिक्शन के लिए महत्वपूर्ण क्षण था।
उत्सव के दौरान डॉ. दूगड ने अपनी चर्चित कहानियां माई शट और एन एल्गोरिदम ऑफ़ रिवेंज का वाचन किया। ये कहानियां क्रमशः ब्रिटेन की प्रसिद्ध फ़्लैश फिक्शन लेखिका ऑड्री विवेन, आयरलैंड की पीयूना मैंकेया एवं अमेरिका की नैन्सी  स्टॉलममैन द्वारा संचालित विशेष सत्रों में प्रस्तुत की गई। दोनों कहानियों को अंतर राष्ट्रीय साहित्य प्रेमियों, संपादकों, और लेखकों की उपस्थिति में विशेष सराहना प्राप्त हुई।
डॉ. दूगड़ की भागीदारी ने न केवल वैश्विक साहित्य जगत में भारतीय फ़्लैश फिक्शन की उपस्थिति को मज़बूत किया बल्कि यह भी दर्शाया कि फ़्लैश फिक्शन एक प्रभावी, भावपूर्ण और सीमाओं से परे जाने वाला साहित्यिक रुप है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?