Home » धर्म » धनगर गाडरी समाज के आराध्य देव संत श्रीअमरा भगत जयंती पर विशाल रैली

धनगर गाडरी समाज के आराध्य देव संत श्रीअमरा भगत जयंती पर विशाल रैली

सैकड़ों वाहनों के साथ महिलाएं-पुरुष जुटे, जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

वल्लभनगर , (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को अखिल भारतीय धनगर गाडरी समाज ने अपने आराध्य देव संत श्री अमराभगत जी के 183 वीं जन्म जयंती के अवसर पर भव्य वाहन रैली निकाली सैकड़ों वाहनों के साथ महिलाएं-पुरुष जुटे। रैली की शुरुआत वल्लभनगर विधानसभा की दुदा महाराज की धुणी मडिकपुरा से बैंड बाजों व डीजे के साथ हुई। बांसड़ा ग्राम वासी द्वारा हनुमान मंदिर प्रांगण स्वागत किया गया ।
हिंता टोल नाके के पास वड़ली चौराया पर डोडीयों का खेड़ा, खिमा खेड़ा व डाबियों का खेड़ा के समाज जनों ने रैली का ड्रोन व 2 जेसीबी में सवार होकर पूर्ण हर्षउल्लास के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया इस दौरान ऊंकार लाल , रूपलाल,किशन लाल,मांगी लाल, हेमराज, भेरूलाल गायरी डोडीयों का खेड़ा
एवं शंकर लाल, हेमराज, छोगा लाल, लालुराम, होलाराम कनाराम गायरी खिमाखेडा़ तथा
नारायण लाल, देवीलालगायरी डाबियो का खेड़ा सहित कई समाज जन उपस्थित रहे रैली की शुरुआत दुदामहाराज की धुणी मडिकपुरा से हुई रैली में संत श्री अमराभगत जी की झांकियां शामिल थीं। पुरुष और युवा बाइक पर झंडे लहराते नजर आए। महिलाएं और युवतियां ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर उत्साह से नारे लगा रही थीं।रैली मंगलवाड़ होते हुए अनगढ़ बाव जी संत श्री अमरा भगत जी आश्रम नर्मबदिया पहुंचेगी जहां तीन राज्य के समाज जन संत सम्मान में एकत्रित होंगे!महाराष्ट्र व गुजरात से भी समाज के कई युवा रैली में भाग लेने पहुँचे!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?