
भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!उपखंड में 79वां स्वतंत्रता दिवस पर्व उत्स से मनाया गया। देशभक्ति के धुन के बीच लोगों ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने स्तर पर कार्यक्रमों का आ योजन किया। मुख्य समारोह का आयोजन भैरव सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में हुआ। समारोह मे स्थानी वल्लभनगर विधायक ने ध्वजारोहण किया ।पुलिस बल और अन्य NCC बलों ने सलामी दी। । उपखंड अधिकारी रमेश बाहेड़िया ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्र व अधिकारियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य पेश किया कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण
नवानिया स्थित 2 आर एण्ड वी रेजिमेंट एनसीसी यूनिट द्वारा घूड़सवारों द्वारा शानदार प्रदर्शन रहा। 2 राज आर एंड वी रेजिमेंट एनसीसी नवानिया के कैडेटों द्वारा घुड़सवारी शो का प्रदर्शन किया गया। जिसमें तिरंगे के साथ सरपट दौड़ना, खड़े होकर सलामी देना, शो जंपिंग और टेंट पेगिंग शामिल रहे।
इस प्रकार का प्रदर्शन आर्मी कार्यक्रमों के अलावा सार्वजनिक रूप से पहली बार भींडर में होता हुआ दिखा।







Users Today : 3