Home » खेल » राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता 2025 में यशवी ने राष्ट्रीय तैराकी में जीते स्वर्ण एवं कांस्य पदक

राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता 2025 में यशवी ने राष्ट्रीय तैराकी में जीते स्वर्ण एवं कांस्य पदक

उदयपुर,(नरेन्द्र त्रिपाठी)!केंद्रीय विद्यालय बोर्ड द्वारा बैंगलोर में आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय एकलिंग गढ़ छावनी की छात्रा यशवी पटेल ने स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीते बालाजी तरण ताल की डायरेक्टर डॉ ऋषिका सुखवाल ने बताया कि हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित केंद्रीय विद्यालय बोर्ड की राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में उदयपुर की यशवी पटेल ने 200 मी बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया 50मी ओर 100मी में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया अरुण कुमार प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय एकलिंग गढ़ छावनी ने बताया कि यशवी के प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन आगामी माह में स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता नई दिल्ली हेतु किया गया खिलाड़ी की उपलब्धि हेतु तैराकी प्रशिक्षक रमेश पटेल संदीप सोनी पीयूष सुखवाल ने खिलाड़ी को बधाई दी!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?