
खेरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। भारतीय जनता पार्टी खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र द्वारा बुधवार को कस्बे में आयोजित तिरंगा यात्रा रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा। रैली में देशभक्ति के नारों के साथ डीजे की धुन पर नाचते गाते सैकड़ो युवा दुपहिया वाहनों पर चल रहे थे ।पूर्व विधायक नानालाल अहारी के नेतृत्व में स्थानीय हाई स्कूल मैदान से 500 से ज्यादा मोटरसाइकिल पर 1000 से ज्यादा भाजपा के कार्यकर्ता नगर के मुख्य मार्गो से भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ निकले । मार्ग में पुष्प वर्षा व आतिशबाजी के साथ तिरंगा यात्रा का कस्बा वासियों ने भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व विधानसभा क्षेत्र के ऋषभदेव नगर मंडल अध्यक्ष हाजाराम मीणा, ऋषभदेव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ईश्वरलाल मीना, खेरवाड़ा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, कनबई मंडल अध्यक्ष नवीन रावल, नयागांव मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा तथा बावलवाड़ा मंडल अध्यक्ष वाल सिंह के नेतृत्व में मंडल मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो खेरवाड़ा हाई स्कूल मैदान पहुंची। यहां से संयुक्त रैली नगर के मुख्य मार्ग से भ्रमण करती हुई पुनः हाई स्कूल मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में पूर्व विधायक नानालाल अहारी ,पूर्व जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री शंकर लाल खराड़ी ,भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल , भाजपा नेता पारस जैन ,पूर्व मंडल अध्यक्ष दौलत मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपाई सम्मिलित हुए।
संचालक मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता ने किया तथा आभार पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर ने ज्ञापित किया।







Users Today : 3