
वात्सल्य ग्रुप द्वारा फेडरेशन सेवा सप्ताह मनाया गया
उदयपुर,(कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)12अगस्त । जेएसजीआईएफ मेवाड़ रीजन के फेडरेशन सेवा सप्ताह अंतर्गत इस बार ‘ भिक्षा नहीं शिक्षा दीजिए’ कार्यक्रम अंतर्गत जे एस जी वात्सल्य द्वारा राजकीय खेमराज उच्च प्राथमिक विद्यालय आयड में बच्चों को स्टेशनरी दो – दो रजिस्टर,पानी पीने की एक लीटर पानी की सिलिकॉन वाटर बोटल, पेन एवं बिस्किट वितरित किए गए। जे एस जी वात्सल्य के भगवत सिंह मुर्डिया ने बताया कि आज दिनांक 12 अगस्त को स्कूल प्रांगण में ग्रुप के संजय बडाला एवं मनीषा बडाला की तरफ से सभी बच्चों को स्टेशनरी दो-दो रजिस्टर, सिलिकॉन की एक लीटर की वाटर बोतल, पेन एवं बिस्किट सभी डेढ़ सौ बच्चों को वितरित किए गए।
वात्सल्य ग्रुप के अशोक कूकड़ा ने अनुसार सभी बच्चों ने कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी आगंतुकों का वन्दे मातरम के साथ स्वागत किया एवं प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया। राजकीय आयड़ स्कूल की प्रमुख मंजू पोखरना ने सभी मेहमानों का शब्दों से स्वागत किया। तत्पश्चात वात्सल्य ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष गजेन्द्र सुराणा ने सभी से विचार विमर्श कर विद्यालय में उनके चाहे अनुसार साउंड सिस्टम भेट करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर वात्सल्य शाखा के वीरेन्द्र सरोज जारोली, भद्रपाल सालगिया, महेन्द्र इंद्रा बाबेल,अशोक उषा पामेचा, नाथूलाल इंद्रा जैन, अशोक, सुनीता कूकड़ा एवं अन्य सदस्यों ने सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र गान गाया। संचालन सुरेन्द्र तलेसरा ने किया।








Users Today : 25