






मावली,(नरेन्द्र त्रिपाठी)!राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय फलीचड़ा मावली में आई आई एफ एल संस्थान मुंबई द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता स्थानीय विद्यालय में हुई। जिसमें 10 बालिकाओं ने भाग लिया तथा विविधता में एकता विषय पर पोस्टर बनाएं ।
संस्था प्रधान योगेश जैन ने बताया है कि आईआईएफएल संस्थान मुंबई द्वारा सृजनात्मकता का यह सार्थक कदम है जिससे बालिकाओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार एवं चार्ट , स्केच पेन कलर,लक्की कीट आदि भी संस्थान द्वारा उपलब्ध करवाए गए ।
यह प्रयास बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक सार्थक कदम है । इससे बालिकाओं में प्रतियोगिता की भावना का विकास होगा । इस अवसर पर अध्यापिका बसंत कटारिया, प्रियंका उपाध्याय, पिंकी खट्टी, आदि उपस्थित थे।
संस्थाप्रधान योगेश जैन नेआई आई एफ एल संस्थान व उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।







Users Today : 7