Home » राजनीति » खेरवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी नरेश मोची ने दाखिल किया नामांकन

खेरवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी नरेश मोची ने दाखिल किया नामांकन 

खैरवाड़ा। भाजपा प्रत्याशी नामांकन पत्र प्रस्तुत करते। फोटो धरणेन्द्र जैन

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। पंचायत समिति के वार्ड क्रमांक 12 खेरवाड़ा क्षेत्र से पंचायत समिति सदस्य हेतु सोमवार को भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी नरेश मोची ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी किरण पाल को प्रस्तुत किया। प्रातः 10 बजे कस्बे के नए बस स्टैंड परिसर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस के रूप में नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए भाजपा प्रत्याशी नरेश मोची उपखंड कार्यालय पहुंचे तथा निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। मार्ग में कस्बा वासियों ने भाजपा प्रत्याशी का माल्यार्पण कर तथा श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व कस्बे में निकाले गए जुलूस में कार्यकर्ता जोश खरोश के साथ भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान पूर्व विधायक नानालाल अहारी ,पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, वरिष्ठ नेता पारस जैन , बजरंग अग्रवाल ,जिला मंत्री अमित कलाल ,मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मी देवी अहारी,मंडल अध्यक्ष ईश्वर मीणा , दुर्गा भगोरा, नवीन रावल , वालसिंह सिसोदिया , हांजाराम , मंडल महामंत्री विक्रांत कोठारी,मुकेश गामोठ,अमृत मीणा , मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, बदामीलाल सुथार ओमप्रसाद व्यास, नाथूलाल मीना , प्रेमचंद कलाल ,मंडल मंत्री गजेंद्र कलाल , रोनक जैन , मंडल मीडिया प्रभारी प्रहलाद भाटिया ,समाज सेवी शंकर लाल पंचाल, भूपेन्द्र जैन , हरीश पानेरी, रणछोड़ व्यास ,दीपचंद शर्मा, रामलाल पटेल ,मंजू लक्षकार ,मंडल कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, भाजयुमो मंडल मंत्री राजेंद्र खराड़ी, भावनेश मीणा ,मुकेश टांक,गोविंद मोची ,रोहित लबाना, मंगलेश भाटिया ,सहित बड़ी संख्या में भाजपाई कार्यकर्ता एवं विभिन्न समाजों के गणमान्य बंधु उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि पंचायत समिति के वार्ड क्रमांक 12 के सदस्य राधेश्याम गर्ग का निधन के वजह से यह उप चुनाव होने जा रहा है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?