
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। भारतीय जनता पार्टी खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र द्वारा कल बुधवार 13 अगस्त को खेरवाड़ा में भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली की तैयारीयों को लेकर सोमवार को पूर्व विधायक नानालाल अहारी एवं पूर्व देहात जिला अध्यक्ष सुंदरलाल भाणावत की उपस्थिति में भाजपा मंडल पदाधिकारीयों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्षों ने बताया कि यात्रा बावलवाड़ा, कनबई, नयागांव, ऋषभदेव नगर एवं ऋषभदेव ग्रामीण तथा खेरवाड़ा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में 13 जुलाई को प्रातः 9 बजे मंडल मुख्यालयों से प्रारंभ होकर 11 बजे खेरवाड़ा सीनियर स्कूल मैदान पहुंचेगी तथा वहां से डीजे की धुन व ढोल नगाड़ों के साथ खेरवाड़ा कस्बे में भ्रमण कर पुनः हाई स्कूल मैदान पहुंच कर समापन होगा। तैयारी बैठक में पूर्व विधायक नानालाल आहारी ,पूर्व देहात जिला अध्यक्ष सुंदरलाल भाणावत, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर ,वरिष्ठ नेता पारस जैन,बजरंग अग्रवाल ,खेरवाड़ा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, बावलवाड़ा मंडल अध्यक्ष वाल सिंह, नयागांव मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा ,कनबई मंडल अध्यक्ष नवीन रावल, ऋषभदेव नगर मंडल अध्यक्ष हाजाराम मीणा ,ऋषभदेव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ईश्वरलाल मीना, खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मी देवी आहारी, युवा मोर्चा जिला मंत्री राजेंद्र खराड़ी ,मंडल महामंत्री मुकेश गामोठ, अंबालाल मीणा, युवा नेता भावनेश मीणा ,ओमप्रसाद व्यास आदि उपस्थित थे। संचालन हेमंत मेहता ने किया तथा आभार अमृत डामोर ने ज्ञापित किया ।







Users Today : 6