

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ मावली के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थान सरकार की हरियालो राजस्थान तथा भारत में स्काउटिंग के संस्थापक सदस्य पंडित श्रीराम वाजपेय के जन्मदिन के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रकाशपुरा में स्थानीय संघ स्तरीय सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय संघ कार्यकारिणी अध्यक्ष जगदीश चंद्र पालीवाल की अध्यक्षता में किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम पदेन सहायक जिला कमिश्नर स्काउट सुखलाल गुर्जर थे। स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि प्रकाशपुरा विद्यालय परिसर के अंदर एवं बाहर तथा उपस्वास्थ्य केंद्र के बाहर छायादार, फलदार, औषधीय, और विभिन्न प्रकार के गार्डन प्लांट लगाकर वृक्षारोपण किया गया। स्थानीय संघ कोषाध्यक्ष कन्हैया कृष्ण गोपाल शर्मा, स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर जगदीश सिंह राव, अर्जुन सिंह चुंडावत, गाईड ट्रेनिंग काउंसलर रतन टांक, योगेन्द्र सिंह, नेहा मेघवाल, मुन्नी खींची ने स्काउट एवं गाइड्स के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। विद्यालय प्रधानाध्यापक गणेश लाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संचालन राजस्थानी भाषा के ओजस्वी कवि हिम्मत सिंह उज्वल ने किया। ए सी बी ई ओ प्रथम सुखलाल गुर्जर ने सभी उपस्थित स्काउट्स एवं गाइड्स को पेड़ों के सार संभाल की शपथ दिलाई एवं हर घर तिरंगा अभियान तथा वॉलिंटियर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। स्थानीय संघ क्षेत्र के ख़ेमली ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनावास में प्रधानाध्यापक हिमांशु देपावत की अध्यक्षता तथा सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल डांगी के मुख्य आतिथ्य में और लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय डबोक में रोवर लीडर तिलकेश आमेटा के निर्देशन में तथा वाइस चांसलर प्रोफेसर कर्नल शिव सिंह सारंगदेवोत के मुख्य आतिथ्य में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्य किया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाईड के तत्वाधान 11अगस्त से 13 अगस्त तक सभी विद्यालयों में सघन वृक्षारोपण किया जाएगा।







Users Today : 7