
बांसड़ा, (कन्हैयालाल मेनारिया)। सोमवार को प्रातः 11 बजे संपूर्ण राजस्थान में स्काउटिंग के जनक पंडित श्रीराम वाजपेयी जयंती के उपलक्ष्य में राजस्थान सरकार के “हरियालो राजस्थान” “एक पेड़ मां के नाम” थीम ईको क्लब स्तर पर एक साथ सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।
इस कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ भीण्डर के स्काउट ट्रुप राउमावि केदारिया के स्काउट्स द्वारा प्रधानाचार्य राधाकृष्ण चौबीसा के निर्देशानुसार स्थानीय विद्यालय के स्काउटर गणपत लाल मेनारिया एवं शारीरिक शिक्षक राकेश श्रीमाली के सानिध्य में भारत में स्काउटिंग के जनक श्रीराम बाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में विद्यालय के खेल मैदान परिसर में वृक्षारोपण कार्य किया गया।







Users Today : 7