Home » राजनीति » कांग्रेस प्रत्याशी बालू राम मेघवाल ने आवेदन भरा

कांग्रेस प्रत्याशी बालू राम मेघवाल ने आवेदन भरा

पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव खैरवाड़ा सीट से

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश  एवं कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति खेरवाडा के  निर्वाचन क्षेत्र( वार्ड) 12 के  पंचायत समिति सदस्य के  उप चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बालू राम मेघवाल ने आज रिटर्निंग आफिसर उपखंड अधिकारी खेरवाडा के कार्यालय में जाकर विधायक डाक्टर दयाराम परमार के निर्देशन में आवेदन प्रस्तुत किया । इससे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय खेरवाडा में देहात जिला कांग्रेस कमेटी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान , पंचायत समिति नयागांव की प्रधान, ब्लॉक कांग्रेस  अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों ने पंचायत समिति खेरवाडा के सदस्य के उप चुनाव के कांग्रेस के उम्मीदवार बालू राम मेघवाल का माला पहना कर स्वागत किया।
   इस अवसर पर देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर के संगठन महासचिव गजेन्द्र कोठारी, महासचिव पन्नालाल परमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश मीणा, पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान पुष्पा मीणा, पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला देवी परमार, ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष भरत जैन, ब्लॉक उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक मकरानी,ब्लॉकांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष मोहनलाल मेघवाल, ब्लॉक कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष लक्ष्मण डामोर, हितैष जैन, संगठन महासचिव भणात,महासचिव रतन लिम्बात, नफीसा बानो,मोसीन मकरानी, सरपंच सुरेश अहारी, देवी सिंह गरासिया, सुनील डामोर, दिनेश मीणा, लोकेश बसेर, लोकेश खराडी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?