

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।स्थानीय विद्यालय द नोबल्स स्कूल बडला खेरवाडा मे राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन एवं
रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों द्वारा रंगबिरंगी राखियाँ बनाई गई। इस पावन अवसर पर बहनो द्वारा भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर भाइयों द्वारा बहनो की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। विद्यालय में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी हाउस के विद्यार्थियों द्वारा सुंदर-सुंदर राखियाँ बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ग्रीन वुड हाउस, द्वितीय रेड रोज हाउस तथा तृतीय स्थान पर ब्लू स्काई हाउस रहे। राखी बनाओ प्रतियोगिता के निर्णायक टीम में द नोबल्स बीएड कॉलेज के प्राध्यापक धर्मेन्द्र मोची, कालुराम भगोरा एवं हितेश सुथार द्वारा श्रैष्ठ राखियों का चयन किया गया। संस्था प्रधान आई. एच. गौरी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन के इस पावन पर्व की शुभकामनाएँ दी। साथ ही श्रैष्ठ राखियों के चयन हेतु निर्णायक टीम को धन्यवाद अर्पित किया।







Users Today : 14