Home » धर्म » बड़े महादेव मन्दिर सहित सभी शिवालयों मे किया जलाभिषेक

बड़े महादेव मन्दिर सहित सभी शिवालयों मे किया जलाभिषेक

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा) !बनेड़ा उपखण्ड क्षेत्र के सरदारनगर गांव कावंड़ियों चतुर्थ विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया । विश्वनाथ महादेव मंदिर झांतल से जल भरकर सरदार नगर के सभी शिवालयों मे जलाभिषेक किया
कावड़ यात्रा सुबह 8 बजे शुरू हुई जो उपरेड़ा,लाम्बा,भीमपुरा होते हुए सरदार नगर पहुंची भीमपुरा मे मेजर खां,इस्लाम खान, मुमताज़ खान द्वारा कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इसी प्रकार उपरेड़ा टोल, लाम्बा माताजी, छतरी वाला महादेव मंदिर, बड़ा महादेव मन्दिर प्रागण मे चाय,नास्ता,पानी, खीर का आयोजन किया कावड़ यात्रा सरदार नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए देव धाम ( शोभाग पूरा चोराया ) स्तिथ नर्बदेश्वर महादेव मन्दिर मे जलाभिषेक कर यात्रा का समापन किया बाद मे सभी भक्तो को भोजन प्रसादी कराई इस कावड़ यात्रा मे आदि शिव कि झांकी आकर्षक रही ग्राम वासी पुरे मार्गो मे बोल बम के जयकारों सहित भजनो पर झूमते दिखाई दे रहे थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?