
बड़ी संख्या में पहुंचे प्रत्येक पंचायत के ग्रामीण
वन टू वन मिले विधायक डांगी, अधिकारियों को दिए निर्देश
भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी ने सोमवार को भींडर पंचायत समिति क्षेत्र की 29 ग्राम पंचायतों की ब्लांक स्तरीय जनसुनवाई की , जनसुनवाई सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चली, आयोजित जनसुनवाई में हर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों से वन टु वन मिले। जनसुनवाई में ग्राम पंचायत कुण्डई के ग्रामीणों ने चरनोट भुमी पर अतिक्रमण की शिकायत की जिस पर विधायक डांगी ने भींडर तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए कि हर हाल में अतिक्रमण हटाया जाए, ग्राम पंचायत धारता से पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासक ( सरपंच) पर आरोप लगाते हुए शिकायत की प्रशासक ( सरपंच) अपने चहेतों को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करवा रहे हैं और आने जाने का रास्ता भी बंद कर दिया है, जिस विधायक ने भींडर उपखंड अधिकारी को रास्ता खुलवाने व अतिक्रमियों को सरकारी भूमि से बेदखल करने के निर्देश दिए, जिस पर भीड़र उपखंड अधिकारी ने टीम का गठन करते हुए रास्ता खुलवाने के लिए मौके पर टीम भेजी और रास्ता खुलवाया गया, ग्राम पंचायत वाणियातलाई से पहुंचे ग्रामीणों ने संपर्क सड़कों पेरवीकरण करवाने और सड़कों के पास झाड़ियों को हटाने की बात कही, जिस पर विधायक डांगी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के एईएन को निर्देशित करते हुए कहा कि भींडर ब्लॉक क्षेत्र में जितनी भी पीडब्ल्यूडी की सड़कें हैं, सभी सड़कों के पास से झाड़ियों को हटाने के टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूरा कर कार्य शुरू किया जाए व पेरवीकरण की सड़कों की सर्वे कर प्रस्ताव भेजा जाए। सवना ग्राम पंचायत से पहुंचे ग्रामीणों ने भी अतिक्रमण की शिकायत की जिस पर भींडर उपखंड अधिकारी को हटाने के निर्देश दिए, वहीं सवना से पहुंची होमली रावत पत्नी भीमा रावत ने विधायक के समक्ष समक्ष गुहार लगाई कि उनके पति का स्वर्गवास हो गया है, और उनके जो बेटा है वो आंखों से अंधा है, जिस पर विधायक डांगी ने भींडर बिडिओ को निर्देश दिए की होमली रावत को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के साथ सरकार की सभी योजनाएं ओ का लाभ दिया जाए, सालेडा ग्राम पंचायत से पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा विसीआर बनाने की धमकी देने व रूपए मांगने का आरोप लगाया, जिस पर विधायक डांगी ने सहायक अभियंता विजिलेस उदयपुर रामकेश मीणा से दुरभाष पर चर्चा करते हुए, कहा कि आपके विभाग के अधिकारियों द्वारा हमारे वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में आमजन परेशान किया जा रहा है, और विसीआर बनाने की धमकी देने व रूपए मांगे जा रहे है , विधायक ने तीखे तेवरों में कहा कि जो आपके विभाग के अधिकारियों द्वारा रवैया अपनाया जा रहा है वो वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में नहीं चलेगा, कुथवास ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने पटवारी कि शिकायत करते हुए कहा कि पटवारी हर कार्य के लिए रूपए मांगते हैं, ग्रामीणों ने नया पटवारी लगानी की मांग की जिस पर विधायक डांगी ने भींडर उपखंड अधिकारी को जांच के निर्देश दिए, ग्राम पंचायत आकोला से पहुंचे ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जिस पर विधायक ने भीडर विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा पांच साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा देखा जाएं, अगर कहीं भ्रष्टाचार हुआ है तो कार्रवाई की जाए। वहीं पुरे ब्लॉक में यूरिया खाद की कमी को लेकर विधायक को अवगत कराया जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारी को दूरभाष पर बात कर खाद की कमी को पूरा करवाने के निर्देश दिए, बेडवी गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क के लिए वन विभाग की एन ओसी नहीं मिलने शिकायत की जिस पर संबंधित रेंजर को निर्देश दिए गए कि जल्द ही एनओसी की प्रक्रिया को पूरा करवाया जाए। ग्राम पंचायत पीथलपुरा से पहुंचे ग्रामीणों ने विकास कार्यों को लेकर ज्ञापन सौंपा जिस पर विधायक डांगी ने सभी विकास कार्यों को जल्द स्वीकृत दिलवाने का आश्वासन दिया। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विधायक डांगी के समकक्ष अपना पक्ष रखा जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए व कई कामों का हाथों-हाथ निदान किया गया। इस मौके पर भींडर उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र बहेडिया, भींडर तहसीलदार सतीश चंद्र पाटीदार, भींडर प्रधान हरि सिंह सोनिगरा,भींडर विकास विरेंद्र व्यास सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।







Users Today : 21