

भींडर, (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!सकल दिगम्बर जैन समाज भींडर के प्रवक्ता इन्द्र लाल फान्दोत ने बताया कि आज नरसिंहपुरा समाज के नोहरे में ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ मेवाड़ की महा तपस्वी भींडर नगर गौरव पूज्या विज्ञान मति माताजी के सुयोग्य शिष्या आर्यिका शरण मति माताजी, आर्यिका उदित मति माताजी, आर्यिका रजत मति माताजी के सानिध्य में भगवान पार्श्वनाथ के सावन सुदी को मोक्ष सप्तमी पर सम्मेद शिखर तीर्थ राज स्वर्ण भद्र कूट से मोक्ष पधारे इसी महान दिन में सम्मेद शिखर सिद्ध क्षैत्र का भव्य विधान सम्पन्न हुआ प्रातः काल भगवान पार्श्वनाथ की मनोहरी प्रतिमा पर विनोद कुमार निखिल कुमार कण्ठालिया एवं नेमिचंद अरविन्द कुमार बोहरा को श्री जी पर भव्य जल की शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, भव्य विधान में सोधर्म इन्द्र ललित कुमार अनीता कुमारी बोहरा, कुबेर इन्द्र सुनील कुमार वनमाला कंठालिया , यज्ञ नायक विनोद कुमार चिन्मय कण्ठालिया, सनत कुमार इन्द्र कुन्ती लाल अक्षत फान्दोत, महेंद्र इन्द्र नेमीचंद बोहरा रहे भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण के मुख्य लड्डू रंग लाल जयंती लाल, अंजना फान्दोत सपरिवार , गोवर्धन लाल वालावत ,त्रिशला महिला मण्डल, आदिनाथ युवा मंडल, अहिंसा युवा मण्डल ने सभी जगह लड्डू चढ़ाने का पुण्य अर्जित किया भगवान पार्श्वनाथ पर सम्मेद शिखर पर भव्य विधान हुआ और इस विधान में पारसमल पचौरी, प्रकाश चन्द्र धर्मावत,सुशील जैन एडवोकेट, गोपाल वाणवत, सुरेश धर्मावत सहित सैकड़ों श्रावक श्राविकाओं ने हर्षोल्लास से भाग लिया!







Users Today : 24