Home » धर्म » लोहारिया में जिनालय निर्माण हेतु भव्य शिलान्यास समारोह सम्पन्न

लोहारिया में जिनालय निर्माण हेतु भव्य शिलान्यास समारोह सम्पन्न

खैरवाड़ा। आर्यिका माताजी मंत्रोच्चार द्वारा शिलान्यास विधि करवाते। फोटो धरणेन्द्र जैन

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।को मुनि श्री समृद्ध सागर जी एवं आर्यिका रत्न भरतेश्वरी श्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य एवं मंगल निर्देशन ओर पंडित भागचंद जी शास्त्री आचार्यत्व में श्री अनेकांत गौमटगिरी बाहुबली परिसर लोहारिया में श्री 1008 आदिनाथ जिनालय एवं श्री विमल भरत गुरु मंदिर का शिलान्यास शुभ महामुहूर्त में सम्पन्न हुआ।
समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण पुण्यार्जक सौ.अनिला सुरेश जी धुलजी बोहरा परिवार ओर मुख्य शिलान्यासकर्ता श्री आदिनाथ जिनालय के श्रेष्ठि सौ.आशादेवी श्रीपाल जी वोरा एवं सौ. शिला देवी प्रकाश जी वोरा एवं विमल भरत गुरु मंदिर के मुख्य शिलान्यास श्रेष्ठि सौ.रमिला देवी अजनबलाल जी वोरा परिवार एवं श्री भरत सागर जी गुरु मंदिर का शिलान्यास सौ. शिला देवी रमेश जी नशनावत परिवार रहे।
इस पावन पुनीत अवसर पर विमल सागर जी गुरु प्रतिमा पुण्यार्जक श्री सौ.प्रेमलता चिमन लाल जी नशनावत एवं वेदी पुण्यर्जक श्री हितेषीलाल जी गौतम लाल जी रजावत परिवार एवं गुरु मंदिर निर्माण में सहयोगी श्री अभय जी महावीर जी नष्णावत रहे।
इस समारोह में मेवाड़ वागड़ दशा  नरसिंहपुरा समाज के प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मीलाल बोहरा, महामंत्री कचरू लाल बोहरा एवं स्थानीय श्री समाज  सहित भीमपुर, गनोड़ा, रामगढ़, बांसवाड़ा सहित कई पंचायत के श्री समाज के अध्यक्ष पदाधिकारी सहित कई  सदस्य उपस्थित रहे।
इस ऐतिहासिक समारोह को सफल बनाने में स्थानीय श्री समाज के सभी सदस्य, सभी संगठन के सदस्य,सभी युवा साथी, मातृ शक्ति का सहयोग सराहनीय रहा। उक्त जानकारी मंदिर कमेटी के मुख्य सयोंजक प्रकाश बोहरा ने दी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?