Home » राजनीति » ऋषभदेव भाजपा ने एक पेड़ मां के नाम लगाए

ऋषभदेव भाजपा ने एक पेड़ मां के नाम लगाए

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। राजस्थान सरकार द्वारा हरियालो राजस्थान के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल ऋषभदेव नगर के कार्यकर्ताऔ द्वारा आज यहां  इमलिया छोड़ हनुमान मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया।  साथ ही सभी को अधिकाधिक पौधे लगाने एवं पर्यावरण सरंक्षण हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रतिनिधि गोपाल सोमपुरा, पूर्व सरपंच शिवलाल आहारी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री तरुण टेलर, मंडल उपाध्यक्ष ऋषभ दलावत, बुत प्रभारी शांतिलाल कटारा, मोतीलाल कलस्वा, लता रावल, शंकर कलस्वा, शिवनारायण त्रिवेदी सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?