
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। विद्या भारती संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय खेरवाड़ा में खेल दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य रमा पानेरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया
खेल दिवस का उद्देश्य छात्रों में टीम भावना,अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना है। यह छात्रों को एक-दूसरे के साथ सहयोग करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में शामिल होने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में कक्षा अरूण से पांचवी तक के भैया बहनों को कई प्रकार के शारीरिक एवं मनोरंजक,पारंपरिक खेल खिलाये गये, जिससे बालकों का शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सके। कार्यक्रम का संचालन हंसा परमार ने किया। खेल प्रभारी कृष्ण कुमार मीणा,शिशु वाटिका प्रभारी गायत्री व्यास एवं विमल कुमार मीणा ने बालकों को खेल के नियम बताएं । कार्यक्रम की जानकारी प्रचार प्रमुख खेलशंकर व्यास ने दी ।







Users Today : 95