Home » धर्म » मावली में विष्णु पुराण कथा की कलश यात्रा कल

मावली में विष्णु पुराण कथा की कलश यात्रा कल

मावली(नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली ,गायत्रीनगर में 28 तारीख को विष्णु महापुराण का शुभारंभ विशाल कलस यात्रा के साथ होगा। कथा वाचक महाराज नरेंद्राचार्य श्री के  मार्गदर्शन एवम सानिंध्य में कलस यात्रा स्टेशन रोड पर स्थित सत्यनारायण मंदिर से पूजा अर्चना के बाद रवाना होकर पुराना बस स्टैंड ,मुख्य बाजार ,मेन चौराहा से गाजे बाजे के साथ गायत्रीनगर होते हुए सोनी वाटिका में प्रवेश करेगी।
महिलाए पीले वस्त्र पहनकर तथा पुरुष सफेद वस्त्र पहनकर शामिल होंगे। महिलाओं को कलस मंदिर पर ही उपलब्ध होंगे।  कलस यात्रा समाप्ति के बाद विष्णु पुराण कथा  2 बजे प्रारम्भ होकर  सांय 5 बजे तक चलेगी । कथा के अंत मे महाआरती के तत्काल पाश्चात महा प्रसाद का आयोजन सभी भक्तों के लिए रखा गया है। सभी भक्त जन परिवार सहित उपस्थित  होकर पहली बार हो रही विष्णुपुराण कथा आनंद लेंगे ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?