Home » शिक्षा » खैरवाड़ा में जिला स्तरीय आचार्य दीदी अभ्यास वर्ग शुरू

खैरवाड़ा में जिला स्तरीय आचार्य दीदी अभ्यास वर्ग शुरू 

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। विद्या भारती संस्थान, उदयपुर द्वारा संचालित विद्यालयों में दो दिवसीय वंदना कराने वाले आचार्य दीदी का जिला स्तर पर वंदना अभ्यास वर्ग आज उद्घाटन सत्र से प्रारम्भ हुआ। 

उद्घाटन सत्र में यशोधा दशोरा जिला शिक्षा अधिकारी से सेवा निवृत एवं विद्या भारती संस्थान, उदयपुर की जिला उपाध्यक्षा, मुख्य अतिथि कालूलाल जिला सचिव विद्या भारती संस्थान उदयपुर मुख्य वक्ता रहे। 

वर्ग में जिले से 26 संख्या उपस्थित रही। 

जिला संगीत प्रमुख तुलसी राम, जिला संस्कार केंद्र प्रमुख राजेश चौबीसा, प्रभात आमेटा सह सचिव विद्या भारती संस्थान, उदयपुर उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का संचालन जिला संगीत प्रमुख तुलसीराम ने किया। 

अतिथि परिचय स्वागत एवं वंदना अभ्यास वर्ग की भूमिका प्रभात आमेटा सह सचिव ने करवाया। 

वंदना विद्यालय की आत्मा हे, भैया बहिन जब पूर्ण मनोयोग से वंदना बोलते हे जिससे दिन भर अनका बहुत अच्छे से व्यतीत होता हे साथ ही आचार्य द्वारा अध्यापन उनके ह्रदय पर अमिट छाप छोड़ता हे यह बात मुख्य अतिथि यशोधा ने कही।

विद्यालय की वंदना सुंदर व्यवस्था, शुद्ध उच्चारण व लय ताल के साथ वाद्य यन्त्रों का प्रयोग के साथ काराने का दायित्व हमारा हे यह हम सभी प्रार्थना वंदना प्रभारी सदैव ध्यान रखें यह बात कालूलाल चौबीसा सचिव विद्या भारती संस्थान, उदयपुर मुख्य वक्ता ने कहा।

धन्यवाद ज्ञापन जिला संगीत प्रमुख  तुलसी राम किया। 

राष्ट्र गान द्वारा उद्घाटन पूर्ण हुआ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?