
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। उपखंड क्षेत्र के महूदरा गांव में सोप स्टोन की माइंस के चलते ग्रामीण परेशान हो रहे है। आज ग्रामीणों ने बीटीपी नेता प्रवीण परमार के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी के मार्फत जिला कलेक्टर उदयपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अवैध रूप से ब्लास्टिंग की जा रही हैं जिससे आसपास के घरों में दरार आ रही हैं और ब्लास्टिंग से वन्यजीवो को नुकसान पहुंचाया जा रहा हैं। ओवर लोडिंग डंपर निकलने से संपर्क सड़क महुदरा से कारछा सड़क पूर्ण रूप से टूट चुकी हैं जिसे तुरंत मरम्मत करवाई जाए। जनजाति क्षेत्र में माइंस संचालन हेतु समता फैसला लागू कर शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, पर्यावरण जैसी मूलभूत सुविधाए क्षेत्रवासी को उपलब्ध करवाई जावे।
ज्ञापन में बीटीपी नेता प्रवीण परमार ने बताया कि माइंस संचालक लोगों को डरा रहा है। ज्ञापन देने में प्रवीण परमार, सुनील डामोर ,सूरतन, भरत , कांति,मुकेश,संजय धनराज,हिम्मत ,सुनील,मिर्जा,मंजू ,मीरा, रेशमा ,विमा, विशाल, विवेक ,प्रदीप ,संदीप कई ग्रामीण उपस्थित रहे।








Users Today : 9