Home » भामाशाह » शीतला माता को सवा चार किलो चांदी के आभूषण भेंट करेंगे भामाशाह

शीतला माता को सवा चार किलो चांदी के आभूषण भेंट करेंगे भामाशाह

बांसड़ा, (कन्हैयालाल मेनारिया)। वल्लभनगर में स्थित मेवाड़ प्रसिद्ध शीतला माता शक्तिपीठ मंदिर में गत दिनों हुई चोरी की घटना के बाद से ही क्षेत्र में चोरों के खिलाफ रोष व्याप्त है। वहीं मंदिर में चोरी के बाद मंदिर से माताजी के सुसज्जित आभूषणों व गहनों के चोरी के बाद माताजी के श्रृंगार में कमी खल रही थी इसी

बीच श्रृंगार विहीन माताजी की प्रतिमा को श्रृंगारित करने हेतु वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के भामाशाह हिम्मत सिंह झाला द्वारा आभूषण एवं पूजा अर्चना की सामग्री हेतु सवा चार किलो चांदी से निर्मित आभूषण भेंट किए जाएंगे। झाला ने बताया कि उनकी माता मोहन कुंवर व पिता रतन सिंह झाला ने माताजी की प्रतिमा को श्रृंगारित करने का निर्णय लिया, जिस पर 22 जुलाई को शीतला माता मंदिर में श्रृंगार सामग्री व आभूषण भेंट की जाएंगे!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?