Home » सम्मान » डॉ रचना सुरोलिया को मिलेगा राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव रत्न सम्मान

डॉ रचना सुरोलिया को मिलेगा राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव रत्न सम्मान

उदयपुर , (नरेन्द्र त्रिपाठी)!फतहनगर निवासी डॉ रचना सुरोलिया को लेखन , चिकित्सा व समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 20 जुलाई को राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण-खनिज मंच और फॉस्टर श्री कल्याणेश्वरी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के मार्गदर्शन में होगा। डॉ रचना ने उनकी इस उपलब्धि  का श्रेय अपनी  यशोदा  मां नीलम राव को दिया । उनका कहना हे कि उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था ! संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ललित नारायण आमेटा ने बताया कि इस समारोह में देशभर से 111 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। डॉ रचना सुरोलिया की उपलब्धियों को  समाज में प्रेरणास्त्रोत बताया गया।

Leave a Comment